ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
सेन समाज प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्या एवं प्रदेश के हर जिले के कलेक्टर को सौंपेगा ज्ञापन
सेन समाज के प्रदेश कोसा अध्यक्ष किशन सेन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुई बताया सेन समाज के परंपरिक व्यवसाय की आड़ में अन्य लोग कुछ ऐसा काम कर रहे हैं जिसमें सेन समाज की छवि खराब हो रही है 7 अक्टूबर दिन मंगवाकर को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश के हर जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा किशन सेन ने आगे बताया कि वर्तमान में समाज कई समस्याओं से जूझ रहा हैं छत्तीसगढ़ सेन समाज के लोग परंपरागत रूप से सैलून व्यवसाय से जुड़े हैं यह व्यवसाय समाज की आजीविका का प्रमुख साधन है समाज की संस्कृति और परंपरागत पहचान भी इसी से जुड़ी हुई है लेकिन कुछ दीगर लोगों की ओछी और घिनौनी हरकत के कारण पूरे समाज की प्रतिष्ठा पर आंच आ रही है इस दौरान सैलून व्यवसाय की आड़ में चल रहे अवैध स्पा सेंटरों की जांच केश शिल्पी कल्याण बोर्ड से योजना तैयारी करने, शासकीय नौकरी में प्राथमिकता एवं संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की जाएगी l