नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
लगातार हो रही बारिश से दो परिवार हुए तबाह, ढहा मकान
विष्णुगढ़: लगातार हो रही बारिश आम जन जीवन हुआ प्रभावित वहीं चार अक्टूबर को प्रखंड के भेलवारा पंचायत में मनोज महतो और हीरो महतो का मकान धस गया। दोनों परिवार के महिलाएं और बच्चों ने खाने पीने के सुरक्षित स्थान पर रखें।मनोज महतो और हीरो महतो दोनों ही प्रवासी मजदूर हैं जीवन यापन बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए घर से बाहर हैं। घटना की सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो पहुंचे और हालचाल लिया साथ ही परिवार को सरकारी लाभ मिले इसके लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व जिपसदस्य जय प्रकाश पटेल और झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल ने घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी नित्यानंद दास से बात कर अविलंब आपदा प्रबंधन से मिलने वाली लाभ दोनों ही परिवारों को मिले ये विभाग सुनिश्चित करें। अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने भी परिवार को मिलने वाली सभी सुविधाओं के लिए आश्वास्त किया।
वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष प्रकाश महतो ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों ही परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।