कल दिनांक 6/10/2025 को बहराइच के मांझारा तोकली के पास भगत राम पुरवा मे 5वर्षीय बालिका चंदानी पुत्री राम कुमार जो अपने घर के सामने खेल रही थी घात लगाए बैठी भेड़िया ने उस पर हमला कर घसीटने का प्रयास किया चीख पुकार सुन कर गांव के लोग लाठी डंडे से लैस होकर जानवर का पीछा किया तब तक जानवर 200 मीटर घसीट ले गयी गांव वालो ने अपनी जान दांव पर लगा करके जानवर से बच्ची को छुड़ाया तब तक चंदना लुहू लुहान हो गयी थी तत्काल उसे कैसरगंज अस्पताल लाया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया जहाँ पर उस का इलाज चल रहा है
वन विभाग की टीम भी व पुलिस विभाग की टीम मौक़े पर पहुंच कर छान बीन कर रही है 2महीनों से ये जंगली जानवर बराबर हमला कर रही बहुत लोगो ने इस हमले मे बहुत से लोग अपनी जान भी गवा चुके है बहुत से लोग घायल भी है
वन विभाग ने अब तक एक भेड़िया को मार गिराया है और अभी तक कोई और सफलता नहीं कर पायी है वन विभाग की लापरवाही को देखते हुए गांव के लोगो मे काफ़ी गुस्सा भी है डी एफ ओ की गाड़ी को गुस्साए लोगो ने तोड़ फोड़ भी किया है लेकिन वन विभाग चींटी की तरह रेंगती दिखाई दे रही है वन विभाग के ऊपर गांव वालो का गुस्सा टूट रहा है की कोई ठोस कदम वन विभाग नहीं उठा रहा है जिससे गांव मे दहशत कम हो जाये
गांव मे काफ़ी आक्रोश फैला हुवा है परेशानी की हालत मे गांव वाले कोई अप्रिय घटना भी कर सकते है
गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ (ब्यूरो चीफ )
इंडिया टी वी न्यूज़
9628180280