ग्राम पंचायत भदवाही में हुआ चतुर्दशी कर्मा का सफल समापन ।।
सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, मादर और कर्मा के गीतों के साथ हुआ समापन ।।
जिला ब्यूरो चीफ
सूरज कुमार सोनवानी
सरगुजा में कर्मा का एक अलग ही रोमांच है । इसी प्रकार ग्राम पंचायत भदवाही में प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भी चतुर्दशी कर्मा का आयोजन किया गया था । जिसमें सैकड़ों की संख्याओं में लोग मौजूद थे। ग्राम पंचायत भदवाई द्वारा इस कर्मा का आयोजन 50 सालों से भी अधिक समय से होते आ रहा हैं। जो ग्राम पंचायत भदवाही के गांधी चौक के पास आयोजित किया जाता है, जहां मादर और कर्मा गीतों का अदभुत नजारा देखने को मिलाता हैं । जो कि सरपंच ठाकुर के द्वारा आयोजित किया जाता हैं।
कर्मा के प्रारंभ में कर्म डार गाढ़ा जाता है , उसके पश्चात ग्रामीणों के द्वारा जाई ला कर कहानी सुना जाता है । तब पश्चात मादर और कर्मा गीतों के साथ कर्मा प्रारंभ होता है ,
जहां महिलाएं समूह बना कर नाचती है और पुरुष मादर के साथ कर्मा गीतों का गायन करते हैं। जो कि मन को एक अलग ही आनंद प्राप्त होता हैं।।
कर्मा हमारे संस्कृति का हिस्सा है , जो कि सरगुजा के अंचलों में कर्मा का आयोजन होते आ रहा हैं। सरगुजा का कर्मा विश्व विख्यात है । मादर की आवाज और कर्म गीत मन को वाशी भूत कर देता हैं।।