खबर जनपद एटा से
ससुराल मेँ दामाद की हुई जमकर पिटाई
एटा/ मलावन थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद
को लैकर ससुर और साले ने अपने दामाद के साथ मारपीट की
इस चटना में दामाद गंभीर रूप से
घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है
जानकारी कै अनुसार, 26 वरषीय नितिन कुमार पुत्र प्रकाश कुछ दिन पहले अपनी प्रोरटी का एडवांस लेकर आया था
उसने यह पैसे घर पर रखे थे, जो बाद में गायब हो गए।
नितिन ने इस बारे में अपनी पत्ली से बात की, जिसके बाद घर पर मौजूद उसके ससुर और साले से पैसों को लेकर कहासुनी हो गई।
कहासुनी बढ़ने पर ससुर और साले ने नितिन के साथ मार्पीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में नितिन को तत्काल एटा स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया
जहां उसका उपचार जारी है।घायल नितिन ने बताया कि उसने बीते रविवार को इस मामले की शिकायत चौकी पर भी की थी। हालांकि, जब चौकी प्रभारी आदिल सैफी सेइस संबंध में जानकारी ली गई
तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जानकारी मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी
रिपोर्ट: विजय कुमार इंडियन TV NEWS ETAH