जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एवं सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के निर्देशानुसार सहायक
जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शहनाज कुरेशी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनाँक 06.10.2025 एवं 07.10.2025 को प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वृत्त के विभिन्न स्थानों यथा नयागांव, गूगलबाड़ा, पथरई, सेमरी, नारादखेड़ा एवं पीपलवाली में दविश देकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बरेली, राजेश विश्वकर्मा द्वारा सोनिया रायसिख, संगीता धाकड़, कृष्णा बाई रायसिख, गुलाब सिंह रजक, सोनू साहू एवं राजकुमारी रायसिख सहित कुल 06 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, एक आरोपी मौके पर नहीं मिलने एवम उसकी पहचान न होने से अज्ञात में प्रकरण कायम किया जाकर कुल 07 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए l उक्त कायम प्रकरणों में 15 पाव देशी प्लेन मदिरा, 16 पाव देशी मसाला मदिरा, 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की एवं 400 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया जाकर सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया l उक्त प्रकरण म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34-1 (क) तथा (च) के तहत कायम किए गए l जप्त मदिरा एवं लाहन का बाजार मूल्य रुपये 56800/- आकलित किया गया l आज की कार्यवाही में आरक्षक श्री रामस्वरूप पटेल , महिला आरक्षक सुश्री श्वेता शिवहरे सैनिक श्री राकेश शर्मा एवं हल्के सिंह परते का सराहनीय सहयोग रहा l