69 वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स बालक/ बालिका खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रारंभ
कमासिन बांदा 7 सितंबर विनोबा इंटर कॉलेज कमासिन के खेल मैदान में 69वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स बालक /बालिका तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के संयोजक विनोवा इंटर कॉलेज कमासिन के प्रधानाचार्य चंद्रपाल यादव एवं मुख्य अतिथि प्रबंधक विनोबा इंटर कॉलेज संतोष कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल 15 टीमों से मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत की ।प्रारंभ में कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज मिलाथू की धाविका कंचन सिंह पटेल ने मसाल जलाकर खेल मैदान मे मैराथन दौड़ परिक्रमा पूर्ण कर सभी प्रतिभागियों को खेलभावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई ।
खेलकूद प्रतियोगिता में विनोबा इंटर कॉलेज कमासिन ,आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा, कैलाशपति इंटर कॉलेज वेर्राव ,जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल, राजकीय हाई स्कूल समगरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमासिन, राजकीय हाई स्कूल मरका, जय दुर्गे इंटर कॉलेज बीरा, जयदेव इंटर कॉलेज कमासिन, की 15 क्रीडा टीमों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट सलामी में भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में जूनियर बालक गोला फेक में अर्जुन प्रथम पवन द्वितीय सुशील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जूनियर लंबी कूद बालिका में गरिमा बिनोवा इंटर कॉलेज कमासिन प्रथम पूजा जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल द्वितीय पूनम कैलाशपति इंटर कॉलेज विर्राव तृतीय सहित जूनियर बालिका लंबी कूद में रक्षा त्रिपाठी जीजीआईसी कमासिन प्रथम रीता मरका जीजीआईसी द्वितीय शिखा विनोबा इंटर कॉलेज कमासिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सीनियर बालिका लंबी कूद में रक्षा देवी मिलाथू प्रथम स्थान प्राप्त की 800 मीटर दौड़ में प्रशांत बीरा प्रथम शोभित यादव बिसंडा द्वितीय लवकुश कुमार वेर्राव तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार बालिका वर्ग में 800 मीटर जूनियर दौड़ में मनोरमा जीजीआईसी कमासिन द्वितीय कंचन पटेल मिलाथू प्रथम कंचन बीरा तृतीय 800 मी सीनियर बालिका वर्ग में राधा मिलाथू प्रथम शिवानी जीजीआईसी समगरा द्वितीय डोली राजपूत मिलाथू तृतीय स्थान प्राप्त किया लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में अंकित बिसंडा प्रथम रोहित वेर्राव द्वितीय शुभम जीजीआईसी तृतीय 600 मीटर दौड़ जूनियर में सौर प्रताप मरका द्वितीय मोहित बीरा प्रथम और कृष्णा मुरवल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया समाचार लिखे जाने तक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रगति पर है। खेल प्रतियोगिता मे शिक्षक सुनीत मलिक, विनय सिंह, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र यादव,देशराज सिंह विनोबा इंटर कॉलेज कमासिन,शिशिका विभा सिंह जीजीआईसी कमासिन, विद्यासागर शुक्ला विनोबा इंटर कॉलेज कमासिन, हीरालाल प्रवक्ता विनोवा इंटर कॉलेज कमासिन ,अखिलेश कुमार चंद्रर प्रवक्ता विनोबा इंटर कॉलेज कमासिन , एवं जितेंद्र कुमार बीरा ने सक्रिय सहयोग किया।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट