क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विनोवा इंटर कॉलेज कमासिन के छात्र-छात्राओं का रहादबदबा ।
खबर बांदा जिले के विनोबा इंटर कॉलेज कमासिन के खेल मैदान में 69वीं क्षेत्रीय कीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलीट खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आज दूसरे दिन लगभग 12 विद्यालय के प्रतिभागियों ने खेल प्रतियोगिता में अपने दमखम का प्रदर्शन किया जिसमें डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो,पोल वोल्ट, सहित लंबी दौड़ में बाजी मारी विजई प्रतिभागियों को खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक विनोवा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रपाल यादव ने प्रथम द्वितीय स्थान एवं तृतीय प्राप्त किए प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया। मिली जानकारी के अनुसार बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ सीनियर में सुभाष मर्का जीजीआईसी प्रथम पूरन विनोबा इंटर कॉलेज कमासिन द्वितीय विकास मर्का जीजीआईसी तृतीय सीनियर बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में स्वाती मिलाथू प्रथम राधा मिलाथू द्वितीय आराधना विनोबा कॉलेज तृतीय जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में श्याम बाबू वीरा प्रथम शुभम मिलाथू द्वितीय पिंकू वीरा तृतीय सीनियर बालक वर्ग जैवलिन थ्रो में अंकित भभुवा प्रथम विकास मर्का जीजीआईसी द्वितीय संजीव विनोबा कॉलेज तृतीय ट्रिपल जंप जूनियर बालक में अभिलाष भभुवा प्रथम शुभम मिलाथू द्वितीय टिंकू जय दुर्गे वीरा तृतीय सीनियर बालक हैमर थ्रो में हिमांशु भभुवा प्रथम प्रिंस बिसंडा द्वितीय पिंटू विनोबा कमासिन तृतीय जूनियर बालक 400 मीटर दौड़ में आदित्य मुरवल प्रथम कुबेर वीरा प्रथम रोमी कमासिन द्वितीय अखिलेश बिसंडा तृतीय डिस्कस थ्रो सब जूनियर में ऋषभ कमासिन प्रथम मोहित भभुआ द्वितीय अमन वेर्राव तृतीय 400 मी बालिका जूनियर दौड़ में किरण कमासिन प्रथम सोनी मुरवल द्वितीय कोमल नारायणपुर यूपीएससी तृतीय 400 मी बालिका सीनियर दौड़ में मनोरमा जीजीआईसी कमासिन प्रथम उर्मिला समगरा जीजीआईसी द्वितीय पूनम विनोबा कमासिन तृतीय इसी प्रकार बालक जूनियर डिस्कस थ्रो में शिवम बिसंडा प्रथम पवन भभुवा द्वितीय शुभम मिलथू तृतीय सीनियर बालक 400 मीटर दौड़ में नरेंद्र मर्का प्रथम सतीश वीरा द्वितीय शुभम मर्का तृतीय स्थान प्राप्त किया सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में संतोषी वीरा प्रथम महिमा कमासिन द्वितीय डोली राजपूत मिलाथू तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतिभागी पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह यादव ने बच्चों का उत्साह वर्धन करने हेतु स्वयं फील्ड पर दौड़ते नजर आए वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, गजल, एकांकी, कवि दरबार, वाद विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला, अंताक्षरी, आदि की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियों की गई निर्णायकों में कमासिन से सुमित मलिक ,धर्मपाल सिंह बिसंडा, विनय सिंह बेर्राव ,जितेंद्र वीरा, विपिन कुमार, वंदना चौधरी, शिवाकांत यादव, के द्वारा सकुशल संपन्न कराया गया प्रतियोगिता का कल अंतिम दिवस है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट