जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
जिला सिवनी में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

अक्टूबर 21, 2021
सिवनी के एस मरावी द्वारा माल्यार्पण कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिवनी में दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रक्षित केन्द्र सिवनी में शहीद स्मारक पर परेड द्वारा सलामी दी गई तदोपरांत शहीद स्मारक पर जिला न्यायाधीश पी के शर्मा, बरघाट विधायक अर्जुन काकोडिया, सीसीएफ एस. एस उद्दे, पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के एस मरावी द्वारा माल्यार्पण कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इस वर्ष अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद होने वाले विभिन्न सुरक्षा बल के 377 जवानों के नाम का वाचन कर उन्हें स्मरण किया गया। इस दौरान 11 शहीद हुए जवानों के परिजन उपस्तिथ रहें जिन्हें श्री फल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।