तकनीकी के उपयोग से जन जन की समस्याओं के समाधान का कर रही प्रयास
नगर परिषद अध्यक्ष पलक नामित ग्रोवर कर रही है जनता के अनुरूप विकास कार्य
कैमोर — नगर परिषद में नव निर्वाचित अध्यक्षा पलक नमित ग्रोवर के पदग्रहण के पश्चात नगर के विकास कार्यों में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाया है।अध्यक्षा पलक ग्रोवर ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों से सीधे संवाद की एक अनोखी पहल की है। नगर के सभी वार्डों की समस्याओं जैसे — नालियों की सफाई, सड़क निर्माण, पानी की आपूर्ति, और सफाई व्यवस्था — के लिए एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें नागरिक अपनी समस्या साझा करते हैं, जिस पर नगर परिषद की टीम तुरंत कार्यवाही करती है।कम समय में समाधान मिलने से नागरिकों में संतोष और विश्वास की भावना बढ़ी है। नगरवासी अध्यक्षा पलक नमित ग्रोवर की सक्रियता, तत्परता और तकनीकी सोच की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि “पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने हमारी बात इतनी जल्दी सुनी और उस पर तुरंत कार्यवाही की।”अध्यक्षा पलक ग्रोवर का कहना है कि — “नगर का विकास और नागरिकों की सुविधा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसहभागिता और तकनीक के सहयोग से कैमोर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर नगर बनाना हमारा लक्ष्य है।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट