खबर जनपद एटा से
डी0 ए0 पी0 की किल्लत एवं धान के किसान की हो रही खुलेआम लूट के खिलाफ आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
अपको अवगत कराया जाता है की आज दिनांक 10/10/2025 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर आक्रोशित किसानो ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर जन समस्याओं के तत्काल समाधान कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पीयूष जी को सौंपा उक्त ज्ञापन में निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया गया
1:- किसानों को पर्याप्त मात्रा डीएपी खाद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
2:- रिजोर ग्राम पंचायत के शाहबाजपुर ग्राम में जो बरसों से खराब सड़क होने एवं पानी निकास नाले की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से जल भराव है उसे शीग्र सही कराया जाए जिससे गांव में पनपने वाली बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।
3:- मंडी में किसानों के साथ धान की व्यापारियों की मिलीभगत से हो रही घाटतोली को तुरंत रोका जाए तथा नगद भुगतान के नाम पर किसानों से एक से दो प्रतिशत की अवैध रूप से कटौती की जा रही है जिसे तत्काल रोका जाए।
4:- मंडी के अंदर दोनों गेट पर जो धर्म कांटे लगे हैं वह बंद है उन्हें तत्काल प्रभाव से चालू करा कर तोल कराई जाए जिससे जाम की स्थिति से भी निपटा जा सके एवं प्राइवेट कांटों पर हो रही घटतोली को रोका जा सके जिससे किसानों की खुलेआम हो रही लूट को रोका जा सके।
5:- खतौनी में अंश निर्धारण में बहुत बड़ी गड़बड़ी है उन्हें तत्काल लेखपालों को ग्राम स्तर पर भेज कर समस्याओं का निराकरण संबंधित गांवों में ही कराया जाए।
इस अवसर पर प्रमुखरूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव उर्फ वल्ले चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, मण्डल प्रभारी जदुवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दोजीराम कुशवाहा,*जिला अध्यक्ष अरविन्द शाक्य*, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा, अशोक यादव, राजेन्द्र सिंह, गजराज सिंह, रामप्रकाश आर्य, राकेश कुमार, रामनरेश सिंह, मैनेजर सिंह, सुरेश चन्द्र प्रधान, रामविलास प्रधान जी सहित आदि किसान उपस्तिथ रहे।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा