✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
वायुसेना दिवस पर शासकीय महाविद्यालय बरही में कार्यक्रम आयोजित
कटनी – स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बरही में “वायुसेना दिवस “के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आरके त्रिपाठी ने देश की सेना के पराक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा सेना ने दुश्मन देश के छक्के छुड़ा दिए। वहीं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. एस. धुर्वे ने बताया की जिस तरह सेना के जवान विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, उसी तरह देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह भी अपने कार्य को करें। डॉ. आर. जी. सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि सेना में शामिल होकर हम भी देश की सेवा में सहभागिता कर सकते हैं। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. के. के. निगम ने विद्यार्थियों को सेना के विभिन्न अंगों तथा उसकी भारतीयों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में डॉक्टर राकेश दुबे, डॉ रश्मि त्रिपाठी, डॉक्टर अरविंद सिंह, डॉक्टर के के विश्वकर्मा, डॉ सुनीता सिंह, मनीष मिश्रा, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ रूपा शर्मा, प्रियंका तोमर, अनीता सिंह, डॉ. अरुण तिवारी, पुष्पलता, दीपक मिश्रा, डॉ. चंद्रभान विश्वकर्मा, अजय सेन, संतोषी तिवारी एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।