भारत भारी स्थित श्री राम जानकी हनुमान मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन महंत श्री कृष्णा मणि दास जी के प्रतिमा का अनावरण भारत भारी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी उर्फ चंदू वर्मा ने अंग वस्त्र और माल्यार्पण करके किया इस अवसर पर पवन गिरी के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन करके प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महंत, श्रद्धालु के साथ संरक्षक और कृष्णमूर्ति दास जी के गुरु श्री हनुमान दास व्यवस्थापक पंकज दास ध्रुव गिरी राजेश गिरी नर्वदेश्वर सिंह राजकुमार रामानुज तिवारी नागेंद्र मिश्रा रामजी पासवान राजेंद्र सिंह पंकज यादव आदि उपस्थित रहे। सभी ने ब्रह्मलीन महंत श्री कृष्ण मणि दास के जीवन और उनके आध्यात्मिक योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने कहा कि महंत श्री कृष्णमणि दास ने समाज में धर्म, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया, उनकी शिक्षाएं सदैव प्रेरणादायक रहेंगी।
इंडियन टीवी न्यूज़ मंडल बस्ती मंडल ब्यूरो श्रीकांत पांडे