✍ किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
नगर निगम भिलाई क्षेत्र के उद्यानों को कार्ययोजना बनाकर संवारा जा रहा है
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित सेक्टर 10 ममता उद्यान, सेक्टर 05 ट्रैफिक पार्क, सेक्टर 02 तालाब उद्यान, करतार सिंह उद्यान, हुड़को स्थित सुभाष उद्यान, एम आई जी अमृत उद्यान, सेक्टर 7 स्थित सड़क आठ नौ उद्यान, सेक्टर 7 तालाब उद्यान, अंडर ब्रिज उद्यान, प्रियदर्शनी परिसर सुभाष चंद्र बोस उद्यान, बाल उद्यान, नेहरू नगर भेलवा तालाब उद्यान, मिलेनियम पार्क, महाराणा प्रताप उद्यान, अशोक उद्यान, शिवाजी उद्यान, गांधी उद्यान, एवं अन्य उद्यानों में पेड़ो के बिखरे हुए डालियों एवं घाॅस कटाई का कार्य किया जा रहा है। अधिक वर्षा होने के कारण पाथवे में काई जम गया है, जिसे ब्लीचिंग पाउडर डालकर साफ किया जा रहा है। आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी के निर्देश पर नगर निगम भिलाई के पांचो जोन क्षेत्र के उद्यानों में नियमित एवं प्लेसमेंट के कर्मचारी लगाए गए है। उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू के नेतृत्व में प्रतिदिन उद्यान कर्मचारी साफ-सफाई एवं ग्रास कटिंग का कार्य कर रहे हैं। उद्यानों के भीतर रोपित पौधो में आवश्यकतानुसार पानी सिंचाई करते हुए खाद डाला जा रहा है, जिससे पौधो का गविकास जल्द हो सके। 40 उद्यानों में वुमन फॉर ट्री योजना अंतर्गत 12500 पौधों का रोपण महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया गया है । उक्त पौधों का देखरेख भी महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा । इससे आगामी समय में शहर की हरियाली में वृद्धि होगी और प्रदूषण में कमी आएगी । कुछ स्थलों में पौधों को सामाजिक लोगों द्वारा नुकसान किया जा रहा है , ऐसे लोगों की निगरानी की जा रही है कार्रवाई होगी । खाली जगहों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है और पेड़ो एवं पाथवे की पोताई कर उद्यानों को संवारा जा रहा है।