बदायूं में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली में 2483 अभ्यर्थी हुए शामिल, 4371 गैरहाजिर
बदायूं जनपद में 18 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। दोनों पालियों में कुल 6854 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें सिर्फ 2483 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 की पहली पाली रविवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां 6854 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में केवल 2483 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 4371 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिलाधिकारी अवनीश राय और पुलिस अधीक्षक ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी या नकल की कोई शिकायत नहीं मिली।
परीक्षा के दौरान बिजली और यातायात की व्यवस्था भी सुचारू रही। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए दोपहर 1:30 बजे से प्रवेश शुरू हो जाए। अधिकारियों ने सभी अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है ताकि परीक्षा व्यवस्थित रूप से पूरी हो सके।
ये हैं परीक्षा केंद्र
जिले में बनाए गए प्रमुख परीक्षा केंद्रों में गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, एन.एम.एस.एन दास पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सिग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, प्रमोद इंटर कॉलेज, और संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज शामिल हैं।
इंडियन टीवी न्यूज़
जिला बदायूं रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत