इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर मोहम्मद इकराम साहनपुर से बड़ी खबर
हरिद्वार रोड साहनपुर पर दर्दनाक हादसा, बड़ा हादसा टला
आज हरिद्वार रोड साहनपुर पर उस समय अफरातफरी मच गई जब रुद्रपुर से देहरादून जा रहे एक डीज़ल टेंकर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते टेंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलते ही साहनपुर चेयरमैन एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।