✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
नगर में आरएसएस का भव्य पथ संचलन हुआ, पुष्प वर्षा कर नगरवासियों ने किया स्वागत,नवीन बस स्टैंड पर संघ ध्वज फहराया गया, संघ गीत से गूंजा निलगन
,
अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने कहा अनुशासन और एकता ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति है
कटनी//विजयराघवगढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में संघ का भव्य पथ संचलन निकाला गया। संचलन के दौरान नगरवासियों ने दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा की और स्वयंसेवकों का जोरदार स्वागत किया। नगर का वातावरण भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ। सैकड़ों स्वयंसेवक भगवा ध्वज के साथ पूरी अनुशासनबद्ध पंक्तियों में नगर के मुख्य मार्गों से गुज़रे। नगर परिषद की टीम ने प्रमुखता से स्वागत किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा जलपान एवं व अंय व्यवस्था की नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों की सुंदर झांकियाँ भी निकाली गईं, जिनमें राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, अधिवक्ता राजा उर्मलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्षों से देश में अनुशासन सेवा और संस्कार की ज्योति जलाए हुए है। आज का यह पथ संचलन हमें यह सिखाता है कि जब समाज एकता के सूत्र में बंधा हो तो कोई भी शक्ति राष्ट्र को कमजोर नहीं कर सकती। स्वयंसेवकों की यह एकरूपता समाज के लिए प्रेरणा है। नगर परिषद ऐसे आयोजनों में सदैव सहयोग देती रहेगी क्योंकि यह आयोजन देशभक्ति और संस्कृति का प्रतीक हैं।अध्यक्ष ने आगे कहा कि नगर में इस आयोजन से नई पीढ़ी को अपने राष्ट्र और संस्कृति के प्रति गर्व की अनुभूति हुई है। परिषद की टीम निरंतर ऐसे प्रेरक आयोजनों में भाग लेकर समाजहित में कार्य करती रहेगी। पथ संचलन का समापन नवीन बस स्टैंड में हुआ जहाँ। स्वयंसेवकों द्वारा संघ का ध्वज विधिवत फहराया गया। इसके उपरांत संघ गीत प्रस्तुत किया गया और समाज को संगठन, सेवा और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।