✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने कहा – पल्स पोलियो सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बच्चों के स्वस्थ जीवन की जिम्मेदारी है
नगर के सभी वार्डों में जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण,अभिभावकों को किया जागरूक
कटनी//विजयराघवगढ़ महिला एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में नगर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन जनउत्सव के रूप में हुआ। दो बूंद ज़िंदगी की संदेश को लेकर नगर परिषद की टीम, परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिकाएँ और जनप्रतिनिधि पूरे दिन नगर के वार्डों में सक्रिय नज़र आए।नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने अपने दल के साथ वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक स्थापित सभी पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। उनके साथ उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन, पार्षदगण, एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी संतोष अग्रवाल मौजूद रहे। अध्यक्ष ने स्वयं कई वार्डों में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की और अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया।अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने कहा हमारा नगर तभी स्वस्थ और समृद्ध होगा जब हमारे बच्चे पोलियोमुक्त रहेंगे। पल्स पोलियो अभियान कोई सरकारी औपचारिकता नहीं बल्कि यह हर परिवार की जिम्मेदारी है। केवल दो बूंद दवा से एक बच्चे का भविष्य सुरक्षित होता है। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा इस दवा से वंचित न रहे।उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। स्वच्छता, पोषण, महिला सशक्तिकरण और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया कि प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त दवा, ठंडा रखने की व्यवस्था और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति बनी रहे। परिषद द्वारा प्रचार रथ, पोस्टर और मुनादी के माध्यम से जनजागरण किया गया। नगर में अभियान के दौरान उत्साह और सहयोग का वातावरण नजर आया।