आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं रहे दुरुस्त: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी
—
स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिले, दीपावली पर पथ विक्रेताओं से करें खरीदी: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी
—
22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में पेंशन प्रकरण निवारण शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश
—अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल 13 अक्टूबर 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। सभी विभाग योजनाओं में लक्ष्य को हासिल करें और विभागीय वसूली में प्रगति लाए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने विभागवार विस्तृत चर्चा करते हुए समय सीमा में लंबित मामलों पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशन प्रकरण निवारण शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत सभी एसडीएम और सीएमओ को अपने अधीनस्थ अधिकारी के साथ बैठक लेकर बाजार में व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम और सीएमओ को सख्त निर्देशित किया कि बाजार में दुकानदार अपनी दुकानों को सड़क तक न लगाए। इसके अलावा सड़कों पर बेतरतीब वाहन न खड़े रहे, जिससे यातायात बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी तहसील में बाजार के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कारवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने फटाका व्यवसाय के लिए सभी एसडीएम को प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में सड़क मरम्मत के कार्यों की निगरानी कर जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।
—अवैध खनन पर सभी एसडीएम की रहे निगरानी—
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि खनन कर रहे ठेकेदार के पास एनओसी हो। इसके अलावा उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार को धारणाधिकार के प्रकरण, राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बटवारा के लंबित प्रकरणों का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ को पीएम स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान रेड क्रॉस में दवाई बढ़ाने और भूमि आवंटन के प्रकरणों का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, खनिज विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
—सभी विभागीय अधिकारी कार्यालय का करें निरीक्षण—
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने दीपावली त्यौहार को देखते हुए बाजारों में छोटे दुकानदारों और पथ विक्रेताओं से खरीदी किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि वे दीपावली की खरीदी बाजार के पथ विक्रेताओं से करें, ताकि इन छोटे व्यापारियों को भी त्योहार के अवसर पर बेहतर आमदनी और स्वदेशी को बढ़ावा मिलें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय का रंग रोगन कर कार्यालय में स्वच्छता बनाए रखें तथा समय-समय पर अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालय का निरीक्षण करें।
क्रमांक/66/1430/10/2025 *माध्यमिक शाला भवन का हुआ उद्घाटन पहुंचे मंत्री सांसद विधायक*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल जिले की चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चीरापाटला मैं आज 51 लख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ माध्यमिक शाला भवन का उद्घाटन करने पहुंचे क्षेत्र के सांसद और मंत्री दुर्गादास यूइके साथ में क्षेत्र की विधायक गंगाबाई सज्जन सिंह उइके और बहुत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। चिचोली ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने
अपने स्वागत भाषण में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और उद्घाटन में पहुंचे सांसद विधायक और संपूर्ण लोगों का आभार व्यक्त किया।