सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, लोक निर्माण अधिकारी ₹50,000 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार.
सहारनपुर: जिले में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को टीम ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर नीरज कुमार को कार्यालय में ही ₹50,000 हाजर की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ग्राम साबा मजारा निवासी ठेकेदार धीर सिंह ने बताया कि उसकी धीर सिंह के नाम से फर्म है उसने अप्रैल माह में उसने विभाग के एक कार्य को चार लाख 23 हजार मे ₹4,23,000 के एस्टीमेट पर पूरा किया था। जब वह पेमेंट के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग पहुंचा तो आरोपी इंजीनियर ने उसका बिल घटाकर उसका बिल 3 लाख 23 हजार कर दिया और ₹50,000 की रिश्वत मांगते हुए बाकी ₹1 लाख का भुगतान पास करने की बात कही। इसके बाद ठेकेदार धीर सिँह ने एंटी करप्शन टीम को इसकी जानकारी दी। टीम ने योजना बनाकर कार्यालय में ही जाल बिछाया और आरोपी नीरज कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार ने कहा कि वह बार-बार विनती करता रहा लेकिन अधिकारी रिश्वत पर अड़ा रहा। आखिरकार उसने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया…. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़