हरिति पब्लिक स्कूल में छात्राओं को किया जागरुक
मीरगंज,बरेली। मिशन शक्ति के तहत हरिति पब्लिक स्कूल धनेटा बल्लिया में कार्यक्रम हुआ । प्रधानाचार्य सौभाग्य चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अभियान में फतेहगंज पश्चिमी की सब इंस्पेक्टर स्नेहा लौर, कांस्टेबल सोनल चौहान, निशा यादव व यदुवीर सिंह की टीम ने छात्राओं को महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरुक किया। उन्होंने छात्राओं को बचाव के टिप्स देकर उन्हें रोकने को चलाई जा रहीं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली