सरकारी स्कूल में तीसरी के छात्र को सांप ने डसा
(मनीष भट्ट) आलोट के पास नारायणी गांव मंगलवार को सांप के काटने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम रोहित गोस्वामी है। उसकी उम्र 12 साल थी। शाम को गांव में ही रोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्रभारी शिक्षक सतीश टेलर ने बताया कि रोहित ने करीब 10:30 बजे बताया कि उसे किसी चीज ने काटा है, जो उड़ गया। उसके पैर पर काटने का निशान भी था। शिक्षकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया।
बच्चे के पिता नंदू गिरी गोस्वामी ने ने बताया कि विद्यालय में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। “इससे ज्यादा मेरे पास कहने को कोई शब्द भी नहीं है।
परिजन ने झाड़-फूंक में समय बर्बाद किया
, तब तक जहर तेजी से फैल चुका था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन बाद में रोहित को सिविल अस्पताल आलोट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर अब्दुल कादिर ने बताया कि बालक के पैर पर काटने का निशान था और मुंह से झाग भी आ रहे थे। स्कूल झाड़ियों और घास से भरा
इस हादसे का मुख्य कारण विद्यालय परिसर की बदहाल और जर्जर स्थिति को बताया जा रहा है। नारायणी शासकीय विद्यालय का परिसर पूरी तरह से झाड़ियों और घास से भरा हुआ है। शौचालय इतना जर्जर है कि उसमें न तो छत है और न ही कोई सुरक्षा, जिसके कारण आसपास की झाडिय़ां और यह जर्जर ढांचा सापों का सुरक्षित ठिकाना बन गया है।
प्रभारी शिक्षक सतीश टेलर ने बताया कि विद्यालय की जर्जर स्थिति और असुरक्षित परिसर को लेकर विभाग को कई बार लिखित में पत्र भेजे गए थे, लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और न ही