लोकेशन
गण्डारा बहराइच (यू पी )
वन विभाग को मिली बड़ी सफलता आदमखोर भेड़िये को मार गिराया
ग्रामीड़ो ने ली राहत की सांस
ग्राउंड रिपोर्ट -बहराइच जिले के मांझारा तौकली मे आतंक मचाने वाली आदमखोर भेड़िया को वन विभाग की टीम ने मार गिराया
बुधवार की रात थर्मल ड्रोन कैमरा से भेड़िया को देखा गया डी एफ ओ गाजी पुर अजीत प्रताप सिंह व डी एफ ओ बहराइच राम सिंह यादव के नेतृत्व मे वन विभाग की टीम ने वहाँ पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया रेस्क्यू के दौरान घेरा बंदी कर के भेड़िये को पकड़ने की कोशिश की गयी लेकिन भेड़िया हमलावर होने लगा इस के बाद वन विभाग के शूटरो द्वारा फायर किया गया गोली लगने से भेड़िया वही ढेर हो गया मांझारा के भिरगु पुरवा मे भेड़िये मारा गया वन विभाग की टीम उस को लेकर जिला मुख्यालय बहराइच ले गयी जहाँ उस का पोस्ट मार्टम किया जायेगा