जिले में बढ़ती लूट की घटनाओं पर पुलिस सतर्क — थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने सर्राफा कारोबारियों को दी सख्त हिदायत
कैमोर। जिले में बढ़ती चोरी व डकैती की वारदातों को देखते हुए कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने शहर के प्रमुख सर्राफा कारोबारियों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने की कड़ी समझाइश दी।थाना प्रभारी अपने पुलिस स्टाफ के साथ खल्वारा मुख्य बाज़ार पहुंचे, जहां उन्होंने सर्राफा व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने, रात्रि में आभूषणों को घर ले जाने, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना थाने में देने की बात कही।उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के मौसम में भीड़भाड़ के चलते आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में सभी व्यापारियों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी ताकि किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
व्यापारियों ने थाना प्रभारी की बातों को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का भरोसा जताया। वहीं, थाना प्रभारी ने भी धनतेरस से खल्वारा बाजार क्षेत्र में दो पुलिस कर्मियों की नियमित गश्त सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमेंर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट