वाराणसी में सुंदरपुर ब्रिज इंक्लेव कॉलोनी में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चंदौली उत्तर प्रदेश
चंदौली वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर ब्रिज इंक्लेव कॉलोनी में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब प्रदीप कुमार के कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।स्थानीय पार्षद मदन मोहन तिवारी ने बताया कि यह कबाड़ प्लांट एक खाली प्लॉट में संचालित हो रहा था, जिसे उन्होंने दुकान संचालक को किराए पर दिया था। उन्होंने बताया कि शुरू में ऐसा लगा कि आग पास के मकानों तक पहुंच जाएगी, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि दीपावली के पटाखों की चिंगारी से यह आग लगी।
गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया।