🔴 इंडिया टीवी ब्यूरो चीफ राजेश मौर्य कुशीनगर से बड़ी ख़बर
कसया, कुशीनगर: कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र स्थित हाईवे किनारे बने आर.के. गेस्ट हाउस पर प्रशासन ने छापा मारा। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस से कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।
प्रशासन की यह कार्रवाई कई घंटों तक चली और इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह गेस्ट हाउस वर्षों से हाईवे के किनारे संचालित देह व्यापार के कथित धंधे का अड्डा बना हुआ था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई ऐसे होटल और गेस्ट हाउस आज भी सक्रिय हैं, जो शक के दायरे में हैं। प्रशासन की कार्रवाई की शुरुआत स्वागतयोग्य मानी जा रही है, लेकिन लोगों की मांग है कि बाकी सक्रिय होटलों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। गेस्ट हाउस को सील किए जाने की संभावना जताई जा रही है।