✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
धनतेरस व दीपावली पर कैमोर नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों का किया सम्मान
श्रीमती पलक नमित ग्रोवर ने मिठाइयाँ वितरित कर दी शुभकामनाएँ, स्वच्छता कर्मी हैं नगर की असली ताकत.. पलक ग्रोवर*
जिला कटनी//कैमोर धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर कैमोर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पलक नमित ग्रोवर ने नगर के सफाई कर्मचारियों को मिठाई और उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को दीपावली और धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।अध्यक्षा श्रीमती ग्रोवर ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज के सच्चे योद्धा हैं। जो हर त्यौहार और हर परिस्थिति में नगर को स्वच्छ रखने का कार्य निष्ठा और समर्पण के साथ करते हैं। उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता से ही हमारा नगर स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ वातावरण बना पाया है। उन्होंने कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मौके पर खुशियों और उत्साह का वातावरण छा गया।अध्यक्षा ग्रोवर ने नगरवासियों से अपील की कि वे इस दीपावली पर स्वच्छता और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कहा आओ इस बार प्लास्टिक मुक्त और प्रदूषण रहित दिवाली मनाएँ ताकि हमारा पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहें।