दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर की जमीन पर दबंगों की नज़र, नहीं थम रही दबंगई, पुलिस भी हैरान
शामली। जनपद के लिसाढ़ गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर की जमीन पर कुछ दबंग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस से करीब 15 दिन पहले सेवानिवृत्त हुए सब-इंस्पेक्टर चरण सिंह लालचंद, निवासी फुगाना गांव, ने मेरठ–करनाल हाईवे पर लगभग 6 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन से जुड़े सभी बैनामा और दस्तावेज़ एसडीएम कार्यालय से विधिवत प्रमाणित (80 प्रमाणित दस्तावेज) बताए जा रहे हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद चरण सिंह ने इस भूमि पर रोजगार शुरू करने की योजना बनाई थी। इसी क्रम में उन्होंने करीब ढाई बीघा जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया, जिस पर लाखों रुपये खर्च हुए।
लेकिन बताया गया है कि लिसाढ़ गांव के दबंग सागर और साहिल ने इस जमीन पर बनी बाउंड्री को ट्रैक्टर से तोड़ डाला। दोनों आरोपियों पर अन्य जिलों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इनकी दबंगई से वे पहले से परेशान हैं।
पीड़ित चरण सिंह के अनुसार, जब भी वे अपनी जमीन पर कार्य करने पहुंचते हैं, तो ये दोनों आरोपी धमकी देते हैं, झगड़ा करते हैं और कब्जा करने की कोशिश करते हैं।
स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
📍 जिला संवाददाता — तल्हा मिर्जा, शामली
📞 7505343051