छुटमलपुर:थाना फतेहपुर पुलिस ने आज मु0अ0सं0
291/25 धारा 221/121(1)/352 बीएनएस के तहत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया। रुडकी रोड छुटमलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक (UP11ICU9480 स्प्लेंडर) सवार 3 युवकों ने फोटो चालान पर विरोध कर सरकारी कार्य में बाधा डाली, गाली-गलौज की और जनता से हंगामा शुरू कर दिया। अभियोग से क्षुब्ध होकर आने-जाने वालों से बेवजह फसाद किया। धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर शांति बहाल। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक मशकूर अली, उपनिरीक्षक शुभम चौधरी, हैड कांस्टेबल रुपेश कुमार, हैड कांस्टेबल विपिन पाठक ने उमंग चौधरी पुत्र सोनू,विशांत चौधरी पुत्र अनिल,ललित पुत्र सतेन्द्र,शुभम पुत्र अनिल,आशीष पुत्र प्रमोद सभी ग्राम अल्लीवाला, थाना फतेहपुर को गिरफतार किया. थाना प्रभारी विनय शर्मा ने कहा की क्षेत्र मे अगर किसी ने भी हरकत की तो बक्शा नहीं जाएगा उसकी जगह सीधी सालाखो में होगी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़