ग्राम पंचयात खुरई में निवासरत राजेंद्र सिंह सोलंकी जो की उस गांव का एक मात्र ठाकुर परिवार है.. घटना 21 अक्टूबर दोपहर लगभग 1 बजे की है तब गाँव के ही जसबंत लोधी, भूरी लोधी उनके खेत पर आय और गाली गलौज करने लगे जब राजेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया और कारण पूछा तो जसबंत लोधी ने कहाँ तुम यहाँ नहीं रह सकते और यह ज़मीन और घर बेचकर तुम यह गाँव छोड़ जाओ अन्यथा जान से मार दिया जायगा तब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी जसबंत ने धार दार कुल्हाड़ी से राजेंद्र सिंह पर जोरदार हमला कर दिया जिससे राजेंद्र सिंह के सिर पर गंभीर चोट आयी और वह वंही मरणासन्न स्थति में ज़मीन पर गिर गया इस घटना में भूरी लोधी ने भी राजेंद्र सिंह पर हसिया से बार किया जैसे ही आरोपियों ने देखा की यह तो मरने बाला है तो बहाँ से फरार हो गए… इस घटना से समस्त क्षेत्र में भय का माहौल है और समस्त छोटी छोटी संख्या बाले समाज पलायन करने पर मजबूर हैं.. आजकल पिछोर विधानसभा में यह सब घटनाएं आम हों गयी है और प्रशासन भी मूक दर्शक बना सब देख रहा है.. घटना में आयी चौटों के वीडियो भी सामने आय हैं..!