मगरवारा , उन्नाव – मगरवारा के प्रसिद्ध गोकुलबाबा मंदिर में सोमवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी के मौके पर विगत वर्षों की भांति भव्य मठ पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर परंपरागत तरीके से मठ पूजन किया और अपने घर परिवार की सुख शान्ति की कामना की । ऐसी मान्यता है कि श्रद्धा भक्ति के साथ मंदिर में मठ पूजन करने से भक्तों की समस्त मनोकामनायें अवश्य पूरी होती हैं । इस विशेष अवसर पर मंदिर में विजारित पवित्र शिवलिंग के भी दर्शन किए । इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से मंदिर में मठ पूजन हेतु आने वाली महिला भक्तों के लिए काफी अच्छे प्रबंध किए गये जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो । पूजन के दौरान अनाउंसमेंट के जरिये भक्तों तक जरूरी सूचनाएं पहुंचायी जाती रही । मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से पल पल की निगरानी होती रही। भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस चौकी के अलावा सदर कोतवाली के पुलिस मौजूद रही । मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में मठ पूजन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। बड़ी तादाद में महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर में मठ पूजन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट