नर्मदापुरम में सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य आगाज,
नर्मदापुरम में प्रतिभाओं की कमी नहीं बस उन्हें सही दिशा देने की है आवश्यकता : सांसद दर्शन सिंह
राजेंद्र धाकड़ जिला संवाददाता नर्मदापुरम
नर्मदापुरम लोक सभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह शामिल हुए कार्यक्रम के अध्यक्षता नर्मदापुरम विधायक सीताशरण शर्मा जी ने की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला तैराकी संघ अध्यक्ष पियूष शर्मा नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव भी उपस्थित रही। होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, खो-खो, फुटबॉल, रस्साकशी जैसे खेल शामिल हैं। नर्मदापुरम विधायक सीताशरण शर्मा जी ने विधानसभा में खेल महोत्सव की उद्घोषणा की।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण और छोटे शहरों की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं में खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, नर्मदापुरम में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और अवसर देने की आवश्यकता है। सांसद खेल महोत्सव के दौरान लोकसभा सभा क्षेत्र की समस्त विधान सभा क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम में नर्मदापुरम के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हिमाशु जैन भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य नीतिराज सिंह पटेल भाजपा जिला महामंत्री ज्योति चौरे महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पुरोहित समाज सेवी विवेक भदोरिया मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत सागर शिवहरे गोकुल पटेल राकेश गौर वंदना दुबे रोहित गौर महेंद्र यादव अनुराग मिश्रा अनिल चौबे अनिल दुबे अजय वर्मा आलोक राजपूत जिला खेल अधिकारी उमा पटेल सहित खेल विभाग एवं डीपीसी राजेश जायसवाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।