आम के हरे-भरे पेड़ों पर चला कुल्हाड़ा — बेहट में खुलेआम हो रहा पेड़ों का कटान!
बेहट सहारनपुर
तहसील बेहट क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेहट से विकासनगर रोड पर स्थित बजाज एजेंसी के पीछे आज सुबह तड़के आम के हरे-भरे पेड़ों पर आरा चलाया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मौके पर दर्जनों पेड़ काटे गए हैं। सवाल उठता है कि क्या यह घटना वन विभाग की जानकारी में हुई है या विभाग इससे पूरी तरह बेखबर है?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान नामक ठेकेदार द्वारा इन पेड़ों को काटा गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस दौरान किसी व्यक्ति ने रेंजर को फोन से सूचना दी, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या वन विभाग और प्रशासन इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी यूं ही दबा दिया जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़