नागल सहारनपुर
भाकियू संघर्ष मोर्चा 4 नवम्बर को करेगा थाना नागल में धरना प्रदर्शन, संगठन जिला अध्यक्ष अमर त्यागी ने नौजली गांव में किसानों संग बैठक की
धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर यूनियन जिला अध्यक्ष अमर त्यागी लगातार कर रहे गांवों का दौरा, किसानों से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने का आह्वान
नागल क्षेत्र में चोरी की घटनाओं सहित, घटित हत्याकांड का खुलासा न किए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ थाना नागल में धरना प्रदर्शन
बीती देर शाम भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष अमर त्यागी ने अपनी टीम के साथ नौजली गांव में किसानों संग बैठक कर 4 नवंबर को थाना नागल में धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में जिला अध्यक्ष अमर त्यागी ने कहा कि एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे अज्ञात चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है। पनियाली कासिमपुर गांव में पांच माह में सात चोरी की घटनाएं हो चुकी है। छह माह पूर्व गांव डघेडा में घटित मोहसिना हत्याकांड का खुलासा पुलिस द्वारा अभी तक नहीं किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की अन्य घटनाएं और भी जिनका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई। क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ भाकियू संघर्ष मोर्चा आगामी चार नवम्बर को थाना नागल में धरना प्रदर्शन कर रहा है। यूनियन जिला अध्यक्ष अमर त्यागी ने धरना प्रदर्शन की सफलता को लेकर किसानों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़