पत्रकार सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर
उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने ब्रह्मा जी की पूजा अर्चना
अजमेर। तीर्थराज पुष्कर में सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा जी की पूजा-अर्चना कर विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 का विधिवत शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर देश और विदेश के विभिन्न कोनों से पधारे
भगवान ब्रह्मा जी की नगरी पुष्कर का यह मेला केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। प्रति वर्ष कार्तिक महीने में लगने वाला यह मेला श्रद्धा, आस्था और उत्सव का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है, जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु, पर्यटक और कलाकार भारतीय संस्कृति की समृद्ध झलक का अनुभव करते हैं। पुष्कर मेला राजस्थान की लोक परंपराओं, कला, संगीत और रंगों से भरी जीवंत संस्कृति का उत्सव है।
कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह जी, जिला कलेक्टर श्री लोकबंधु जी, एसपी वंदिता जी राणा, भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष श्री जीतमल जी, सभापति श्री कमल पाठक जी, जनप्रतिनिधिगण, मेला आयोजन समिति के सदस्य तथा देवतुल्य पर्यटक उपस्थित रहे।