उरई(जालौन):
विकसित भारत अभियान 2047 के तहत हुई जिला पंचायत में बैठक:
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकास योजनाओं की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने साझा किए सुझाव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार विकसित भारत अभियान 2047 — विकसित एवं समर्थ उत्तर प्रदेश के अंतर्गत शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने की। बैठक में विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविन्द चौहान, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन, ब्लॉक प्रमुख कोंच श्रीमती रानी देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में चल रही विकासपरक योजनाओं और आगामी लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर सुझाव रखे और सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, अनिरुद्ध रामू दुबे, अनिल सिंह सेंगर, ज्ञान सिंह, मीनाक्षी आनंद पटेल बाबू, मनोज याज्ञिक, कैलाश राजपूत, अतर सिंह पाल, इंजी. रणविजय निषाद, श्रीमती अर्चना दिनेश यादव जैसारी, श्रीमती प्रियंका गौतम, श्रीमती निशा कृष्ण गोपाल यादव, श्रीमती रेखा विकल प्रजापति, श्रीमती मातावती सुदामा चौहान, श्रीमती ज्योति राघवेन्द्र पांडेय, रंजना अमित सागर, रामेंद्र त्रिपाठी व संजीव कठेरिया सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद्र मौर्या व अपर मुख्य अधिकारी मनोज कुमार शर्मा सहित सभी जनपदीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश