चलती कार में अचानक आग सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई
समुद्रपूर तालुका के शेडगाव–मांडगाव मार्ग कि घटना
चंद्रपूर-महाराष्ट्र(क्रिष्णा कुमार कि रिपोर्ट)
वर्धा जिले के समुद्रपूर तालुका के शेडगाव–मांडगाव मार्ग पर आज सुबह चलती कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। कार में बैठे लोगों की सतर्कता के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को प्रातः लगभग 9 बजे, यवतमाल जिले के वणी के निवासी अशोक बापुराव वणकर (उम्र 67 वर्ष) एवं उनकी पत्नी नीलिमा अशोक वणकर (उम्र 50 वर्ष), क्रमांक एमएच 29 व्हीव्ही 6109 की कार से जाम में सीएनजी भरण करून वर्ध्याकडे जा रहे थे। इसी दौरान शेडगाव–मांडगाव मार्ग पर उनकी कार अचानक जल उठी। घटना का गंभीर रूप देखते ही दोनों यात्री तुरंत कार से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया; उसके कुछ ही क्षणों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।