नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग मनरेगा कर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला: 16 BPO और 12 लेखा सहायक बदले गए
हजारीबाग। प्रशासनिक सुगमता एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए, उपायुक्त, हजारीबाग के अनुमोदन के बाद जिले में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम) के तहत कार्यरत 16 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों (BPO) और 12 लेखा सहायकों का बड़े पैमाने पर अंतर-प्रखंड स्थानांतरण किया गया है।
उप विकास आयुक्त (डीडीसी)-सह-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, हजारीबाग द्वारा दिनांक 04 नवंबर 2025 को इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए।
प्रमुख स्थानांतरण (BPO): मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों के तबादलों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं।
बरही से स्थानांतरण: मो. परवेज आलम को चुरचू और धर्मेंद्र कुमार सिन्हा को विष्णुगढ़ भेजा गया है।
बड़कागांव से स्थानांतरण: अरुण कुमार पासवान को दारू और हीरो महतो को कटकमसांडी भेजा गया है।
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव: विष्णुगढ़ से ममता सिंह को बड़कागाँव और राजमोहन वर्मा को चौपारण भेजा गया है। वहीं, चौपारण से संतोष कुमार को बरही और प्रणव को विष्णुगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
लेखा सहायकों के तबादले:लेखा सहायकों के तबादले भी कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए हैं।
प्रमुख बदलाव: बरही से कृष्ण कुमार को कटकमदाग, बरकट्टा से अजीत कुमार को बरही, और विष्णुगढ़ से राजीव कुमार इन्दगुरू को कटकमदाग भेजा गया है।
अन्य: कटकमसांडी से अरशद रजा को विष्णुगढ़ और केरेडारी से पूरन साच को चौपारण स्थानांतरित किया गया है।
आदेश एवं निर्देश: सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों और लेखा सहायकों को आदेश दिया गया है कि वे आदेश निर्गत होने की तिथि से तीन दिनों के भीतर अपने नव पदस्थापित प्रखंड में योगदान देना सुनिश्चित करें।
यह स्पष्ट किया गया है कि माह नवंबर 2025 का मानदेय का भुगतान उन्हें नव पदस्थापित प्रखंड से किया जाएगा।
तबादले से संबंधित किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन योगदान समर्पित करने के पश्चात् ही स्वीकार किया जाएगा।