मादक पदार्थ तस्करी पर जनकपुरी पुलिस का करारा प्रहार — 01 तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 555 ग्राम अवैध गांजा व 01 मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी के निर्देशन मे, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण मै प्रभारी निरीक्षक परविन्द्र पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में ख़ास सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त जब्बार पुत्र फैजान निवासी ग्राम सिम्भालका जुनारदार थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर को ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे खण्डरनुमा गोदाम से गिरफ्तार किया गया । कब्जे से कुल 555 ग्राम अवैध गांजा व 01 मोटरसाइकिल बरामद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जनकपुरी पर धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार नशा तशकर के विरूद्ध उचित क़ानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त जब्बार पुत्र फैजान निवासी ग्राम सिम्भालका जुनारदार थाना जनकपुरी निवासी हैं बरामदगी 555 ग्राम अवैध गांजा मोटरसाइकिल
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़