नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
बिहार चुनाव में अंबा प्रसाद का ज़ोरदार प्रचार; प्रियंका गांधी के साथ किया मंच साझा
हजारीबाग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की राष्ट्रीय सचिव एवं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जोर-शोर से प्रचार कार्य में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में, अंबा प्रसाद ने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश के समर्थन में आयोजित एक विशाल और अभूतपूर्व रैली में भाग लिया। इस रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं और अंबा प्रसाद ने उनके साथ मंच साझा किया।
परिवर्तन की लहर: अंबा प्रसाद जन समर्थन कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद अंबा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि सड़कों पर उमड़ा भारी जन-सैलाब केवल एक भीड़ नहीं है, बल्कि यह परिवर्तन की लहर है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “लखीसराय की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब बदलाव होकर रहेगा और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश की जीत सुनिश्चित है।
मजबूत और खुशहाल बिहार बनाने का आह्वान
अंबा प्रसाद ने बिहार वासियों से आह्वान किया कि वे सभी कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करें। उन्होंने कहा, “सभी के सहयोग से हम एक मजबूत, समृद्ध और खुशहाल लखीसराय और खुशहाल बिहार बनाएंगे। आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है!”
अंबा प्रसाद बिहार में कांग्रेस के पक्ष में लगातार रैलियाँ और जनसंपर्क कर रही हैं, जिससे पार्टी के चुनावी अभियान को गति मिली है।