जन क्रांति न्याय आंदोलन के समर्थन में करणी सेना की जनजागरण पदयात्रा प्रारंभ
रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़ नर्मदापुरम।
21 दिसंबर को हरदा में होने वाले जन क्रांति न्याय आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से करणी सेना परिवार द्वारा नर्मदापुरम संभाग में व्यापक जनजागरण पदयात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का नेतृत्व करणी सेना परिवार के नर्मदापुरम संभाग प्रवक्ता लल्लन राजपूत कर रहे हैं।
इस पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण और शहरी अंचलों में जाकर जनता को आंदोलन के उद्देश्यों, विचारधारा और करणी सेना के न्याय संघर्ष से अवगत कराना है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव और नगर-नगर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा समाज में न्याय, अधिकार और स्वाभिमान की अलख जगा रहे हैं।लल्लन राजपूत ने कहा —
यह पदयात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। 21 दिसंबर को हरदा की भूमि इस जन क्रांति की ऐतिहासिक साक्षी बनेगी।
पूरे नर्मदापुरम संभाग की यह पदयात्रा लगभग 2100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी, जिसमें तीनों जिले शामिल हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनजागरण कर रहे हैं और हर वर्ग के लोगों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान कर रहे हैं।
यह उल्लेखनीय है कि लल्लन सिंह राजपूत इससे पहले भी 4000 किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 से 5 जिलों के सैकड़ों गांवों का भ्रमण किया था।
साथ ही 8 जनवरी को हुए आंदोलन में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में मुख्य पाँच नेताओं में शामिल रहे, जो लगातार भूख हड़ताल पर डटे रहे थे।
इस जनजागरण यात्रा ने अब पूरे संभाग में एक नई चेतना और जोश का संचार कर दिया है — करणी सेना परिवार का हर सदस्य 21 दिसंबर को हरदा में न्याय और स्वाभिमान की नई इबारत लिखने के लिए संकल्पबद्ध है।