कार्यालय पी. एम. श्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्य. विद्यालय डोंगरगढ
एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर का अभूतपूर्व समापन
केशव साहू जिला ब्यूरो
पी एम श्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी / हिन्दी माध्य. विद्यालय डोंगरगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 01/11/2025 से 07/11/2025 तक ग्राम भर्रीटोला (चौथना) में आयोजित था। जिसका कल दिनांक 07/11/2025 को रंगारंग सास्कृतिक कार्यकम की प्रस्तुति के बाद ग्राम सरपंच की अध्यक्षता में समापन किया गया। कार्यकम की विशेष बात रही कि सभी सात दिनों में स्वयं सेवकों ने अभूतपूर्व कार्य किया जिसमें गांव की साफ-सफाई, दीवारों पर प्रेरक स्लोगन की प्रेरणा के साथ ही नशामुक्त नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देना रहा। शिविर के द्वितीय दिवस पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कार्यकम समन्वयक श्री ज्ञानेश दीवान जी का आगमन व बौद्धिक चर्चा में शामिल होकर स्वयं सेवकों को प्रेरक उद्बोधन से राष्ट्रव समाज के प्रति समर्पण की भावनाओं से ओत-प्रोत होने का संदेश दिया। शिविर के चतुर्थ दिवस में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें विकासखण्ड के होमियोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आलोक कलचुरि व डॉ. खान मैडम की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें समस्त ग्रामीणजनों व छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर के अंतिम दिवस में दोपहर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया गया जिसमें स्वयं सेवकों ने विभिन्न विधाओं के माध्यम से ग्रामीणों व सरपंच श्रीमती मालती उइके समस्त पंचगणों व समस्त ग्रामीणों का मन मोह लिया।
यह शिविर शाला की प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा साहू व कार्यकम अधिकारी श्री तरूण कुमार सहायक कार्यकम अधिकारी दुर्गेश देवांगन व विशेष सहयोग हेतु विकासखण्ड कीड़ा अधिकारी श्री राजकुमार नंदेश्वर जी एवं शिविर स्थल शासकीय प्राथमिक शाला भर्रीटोला के प्रधान पाठक व शिक्षिका कमलेश सोनकर व श्रीमती पुष्पांजलि चंद्राकर जी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। पूरे कार्यकम के दौरान पूरे शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग एवं शुभकामनाओं के लिए शाला परिवार का धन्यवाद।