बैतूल 08 नवंबर 2025
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर 9 नवंबर को बैतूल प्रवास पर रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री श्रीमती गौर रविवार को प्रातः 8:30 बजे भोपाल से बैतूल के लिए प्रस्थान करेगी। प्रातः 11:30 बजे सर्किट हाउस बैतूल में आगमन होगा। तत्पश्चात राज्यमंत्री श्रीमती गौर दोपहर 12 बजे टिकरी स्थित एनसीए क्रिकेट मैदान में पंख संस्था द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे राज्यमंत्री श्रीमती गौर बैतूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी।
क्रमांक/50/1565/11/2025