दिल्ली धमाके के बाद सहारनपुर में हाई अलर्ट, पुलिस ने चलाया व्यापक चेकिंग अभियान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व बॉर्डर क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी
सहारनपुर। दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट हो गई हैं। इसी क्रम में सहारनपुर पुलिस भी सतर्क मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद में संगम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग व गश्त की जा रही है।जनपदीय बॉर्डरों पर स्थापित बैरियरों पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को विशेष ब्रीफिंग देकर उनकी ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा मीडिया को बाइट दी गई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़