ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

स्कूटर पर सवार 3 युवकों ने 1 युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में जबलपुर रिफर.

```

दमोह:जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया नदी के समीप चाय की दुकान पर आज देर रात एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है, जानकारी के मुताबिक एक यु्वक किसी दुकान पर बैठा हुआ था, उसी दौरान तीन अज्ञात स्कूटी सवार आए जिन्होने युवक पर 2 जगह चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करते हुए फरार हो गए।

  • प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जहां तत्काल पहुंची पुलिस के द्वारा घायल को देर रात इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल की हालत गंभीर होने के कारण युवक के लिए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जबलपुर रेफर कर दिया है। वहीं मामला संवेदनशील होने के कारण मौके पर नोहटा थाना से एएसआई डीएस शुक्ला, आरक्षक नरेंद्र पांडे व जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ नरेंद्र ठाकुर के द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल से जानकारी ली गई तो घायल के द्वारा स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू मारकर फरार घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक घायल शिब्बू पिता प्रेम लोधी 22 वर्ष निवासी बड़याऊ थाना नोहटा का निवासी बताया गया है, वहीं पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए देर रात ही अज्ञात आरोपियों की तलाश के किए टीम नियुक्त कर तलाश शुरु कर दी। जहां घटना में संलिप्त 3 आरोपियों में से स्थल तेजगढ़ चौकी अन्तर्गत आने वाले इमलिया के पास नदी में 1 आरोपी के गिरने के कारण चोट लगने के बाद गिरफ्तार किया जाने की जानकारी सामने आई है। शेष 2 आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हुए। इस पूरी कार्यवाही में मुख्य रूप से इमलिया चौकी प्रभारी आर. डी. राय सहित हमराह पुलिस स्टाफ ने स्कूटी के किए जप्त कर आरोपी के किए गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। साथ हीआरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर शेष अन्य 2 आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है।

 

 

*ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर,, रिपोर्ट- सुनील पटेल जिला दमोह मध्य प्रदेश*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *