नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की करोड़ो जनता के हृदय सम्राट थे : निसार खान
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पणकर ” बाल दिवस ” के रूप में मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की करोड़ो जनता के हृदय सम्राट थे । नेहरू जी ऐशोआराम की जिन्दगी न अपनाते हुए स्वाधीनता के लिए राष्ट्रपिता महत्मा गांधी जी के साथ जूझना स्वीकार किया । मोतीलाल नेहरू गांधीजी से कहकर उन्हें रोकना चाहते थे पर जवाहरलाल नेहरू को फूलों का सेज नहीं कठोर कारावास की कड़ी सजा देश के लिए अधिक उपयुक्त लगी । प्रिय पत्नी का देहांत होने पर भी मन को कठोर कर नेहरू जी सत्याग्रह आंदोलन में कूद पड़े । कांग्रेस का अध्यक्ष पद अपने पिता के बाद स्वयं स्वीकार कर पूर्ण स्वराज्य की शपथ ली और स्वाधीन देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को विश्व चोटी के राष्ट्रों के मध्य ले जाकर प्रतिष्ठित किया । देश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्यनशील रहे । मौके पर युवा प्रदेश महासचिव सुश्री कोमल कुमारी, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, राजू चौरसिया, सुनिल अग्रवाल, सुनिल सिंह राठौर, अजय गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, लाल बिहारी सिंह, साजिद हुसैन, रघु जायसवाल, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, ज्ञानी प्रसाद मेहता, सलीम रजा, बाबर अंसारी, अजित कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईंया, इजहार हुसैन, अर्जुन नायक, प्रदीप कुमार मंडल, सैयद अशरफ अली, सुरेन्द्र कुमार सिंह, बहादुर सागर, निसार अहमद भोला, भैया असीम कुमार, मकसुद आलम, कौशल कुमार सिंह, सीडी सिंह के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।