उरई(जालौन):
सदर विधायक ने किया उ.प्र. कौशल विकास मिशन योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन:
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, योजना के अन्तर्गत मिशन में आबद्व प्रशिक्षण प्रदाता रामा इन्फोटेक द्वारा स्थापित आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने फीता काटकर किया। सदर विधायक द्वारा मॉ सरस्वती जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सदर विधायक ने उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’प्रत्येक व्यक्ति को तकनीकी ज्ञान होना चाहिए तथा उस के ज्ञान के आधार पर उसे जीवकोपार्जन हेतु व्यवसाय अथवा नौकरी प्राप्त होगी, आज के वर्तमान व्यवसाय के अनुरूप इस प्रशिक्षण केन्द्र पर हेल्थ केयर सेक्टर के अन्तर्गत जनरल डयूटी असिस्टेंट ट्रेनी का कोर्स प्रतिभागियों को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका अदा करेगा क्यांकि यही समय की मांग है’’। कोर्स प्रतिभागियों को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका अदा करेगा क्यांकि यही समय की मांग है’’। कार्यक्रम में उपस्थित एम०आई०एस० मैनेजर भारत कुमार शर्मा द्वारा संचालित हो रहे प्रशिक्षण कोर्स के बारें में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी, साथ ही साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ’’कौशल सफलता की सीढ़ी है जो किसी को भी नयी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिये सशक्त बनाती है’’। कार्यक्रम की याद संजोय रखने हेतु प्रशिक्षण प्रदाता रामा इन्फोटेक के प्रभारी चन्द्रेश प्रताप सिंह यादव द्वारा सदर विधायक को स्मृतिचिन्ह प्रदान किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी संस्था के हेड़ एवं उनकी टीम एम०आई०एस० मैनेजर भारत कुमार शर्मा उमेश सिंह, व प्रशिक्षण प्रदाता के समस्त प्रशिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश