खबर जनपद एटा से
हेड कांस्टेबल करण सिंह के आकस्मिक निधन
एटा पुलिस शोकाकुल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह ने अपने अधीनस्थों सहित पुलिस लाइन एटा में दी शोक सलामी।
थाना निधौली कला में तैनात हेड कांस्टेबल करन सिंह पुत्र स्व. मुकुट सिंह निवासी ग्राम उत्तमपुर प्रासना थाना सैफई जनपद इटावा के है निवासी।
कल शाम लगभग 19:45 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार हेतु सीएचसी निधौली कला ले जाया गया।
जहां से चिकित्सक द्वारा आगरा रेफर किया जा रहा था इसी दौरान सीएचसी निधौली कला पर ही उन्होंने ली अंतिम सांस।
हेड कांस्टेबल करन सिंह की नियुक्ति दिनांक 15.07.1995 को कांस्टेबल पद पर हुई थी।
वह अपने सेवाकाल में एक कर्मठ, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी के रूप में जाने जाते थे।
दिवंगत पुलिसकर्मी को आज पुलिस लाइन एटा में एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा,(Guard of Honour) दी गई। शोक सलामी दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सादर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मियों सहित शोक सलामी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों द्वारा पार्थिव शरीर को कंधा देकर स्वजनों के सुपुर्द किया।
तथा एसएसपी एटा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा