आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान‘ के अन्तर्गत जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में सहभागिता की।
कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वर्गीय श्री कालू सिंह जी भाटी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके प्रेरणादायी योगदान को याद किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री आईदान सिंह जी भाटी, संगठन प्रभारी महेंद्र जी बोहरा, जिला अध्यक्ष जसराज जी राजपुरोहित, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र जी देवासी, महामंत्री बंशीलाल सुथार जी, गजेंद्र सिंह जी सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जी बालावत, जैसलमेर भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत जी, कार्यक्रम के संयोजक परमवीर सिंह जी भाटी तथा संचालक भवानी सिंह जी देहता सहित सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी युवा साथियों का यह सामूहिक संकल्प युवा शक्ति को मजबूत आधार देना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना, सम्मेलन को सार्थक बनाता है।