इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
(ब्यूरो चीफ )
सिवनी:पुलिस अधीक्षक द्वारा मठ कन्या शाला में ऑपरेशन मुस्कान अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा अपराधों के रोकथाम एवं नाबालिग गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए निरंतर हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं साथ ही साथ स्कूलों एवं कालेजों में लगातार जाकर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
इसी तारत्मय में आज दिनांक 19/11/2025 को पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता द्वारा मठ कन्या शाला सिवनी में जाकर लगभग 300 स्कूली नाबालिग छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति में माँ सरस्वती की पूजन पश्चात ऑपरेशन मुस्कान एवं सायबर जागरुकता अभियान अंतर्गत नाबालिग बालिकाओं को समाज में फैली बुराईयों से बचाने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराते हुए नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों एवं उनके दुष्परिणाम तथा धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। छात्राओं को ऐसे कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया जिससे देश उनके शिक्षक एवं उनके माता पिता उन पर गर्व करें एवं उनका भविष्य उज्जवल हो।इसके साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम व्हाट्सएप एवं फेसबुक इत्यादि के उपयोगी एवं सकारात्मक संचालन करने हेतु प्रेरित किया।
थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी द्वारा छात्राओं को वर्तमान में हो रहे सायबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने किसी अज्ञात व्यक्ति से सोशल मीडिया में संपर्क नहीं करने एवं ओ.टी.पी. किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाईश दी गयी।फिर भी यदि छात्राओं एवं उनके किसी भी परिचित के साथ सायबर अपराध घटित होने की दशा में सायबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गयी।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शाला की छात्राओं शिक्षिका एवं महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर द्वारा छात्राओं की जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के लिये कविता वाचन किया।जिस हेतु दो स्कूली छात्राओं के द्वारा अभियान से संबंधित उत्कृष्ट कविता वाचन करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों छात्राओं को पृथक पृथक प्रोत्साहन भेंट प्रदान किया गया।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में थाना कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर थाना कोतवाली स्टाफ उनि राहुल काकोडिया महिला प्रधान आरक्षक लक्ष्मी बागडे आरक्षक ममता आरक्षक सिद्धार्थ दुबे सतीश इनवाती एवं इरफान खान उपस्थित रहें।